मुरादाबाद, मार्च 22 -- सिपाही भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की अगले माह से ट्रेनिंग शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस लाइन आरटीसी में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। यहां एक हजार रंगरूटों को प्रशिक्षण दिया जाना है। शनिवार को एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन पहुंच कर आरटीसी में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्देश दिया कि सारे काम गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा कराएं। इस दौरान एसएसपी ने बैरक, आरओ प्लांट, आवासीय व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.