बुलंदशहर, मई 19 -- बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से संपर्क कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। रविवार दोपहर एक बजे से एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में खुर्जा गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में खुर्जा गेट से नरसलघाट, ऊपरकोट आदि क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आम लोगों से अनुरोध किया गया कि शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। असामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। एसएसपी ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.