बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निस्तारण की स्थिति की जानकारी की। इसके पश्चात एसएसपी द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, महिला सैल स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई रखने आदि के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.