रांची, फरवरी 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रविवार को निकलने वाले जुलूस और पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी राकेश रंजन शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहाड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पूरे परिसर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास मार्गों की जानकारी ली। अलग-अलग कतारों की व्यवस्था करें एसएसपी ने मंदिर प्रबंधन समिति को महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया। भगदड़ जैसी स्थिति न बने ड्यूटी पर त...