रुद्रपुर, जून 1 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को राज्य में तैनात 57 सब इंस्पेक्टरों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात पांच सब इंस्पेक्टरों का भी निरीक्षक पद पर प्रमोशन हुआ है। रविवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई दी। ➡️सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार पंत, विनोद जोशी, अशोक कुमार, जसवीर चौहान और सतीश कुमार शर्मा की निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है। एसएसपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। इस दौरान एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी प्रशांत कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.