मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जनपद हापुड़ पुलिस टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। सोमवार को एसएसपी ने मुजफ्फरनगर पुलिस टीम को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मेरठ जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार विजय प्राप्त करने वाली मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट टीम को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। एडीजी मेरठ भानु भास्कर के निर्देशन में मेरठ जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मेरठ ज़ोन के जनपद- मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट में मुख्य आरक्षी मनीष राणा के कुशल नेतृत्व एवं टीम की उत्कृष्ट खेल भावना के दम पर मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट टीम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.