मेरठ, फरवरी 8 -- दौराला। थाना दौराला पर शनिवार सुबह अचानक एसएसपी अविनाश पांडे पहुंचे। उन्होंने औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने थाने के रजिस्टरों की जानकारी लेते हुए महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मालखाना, मेस आदि को भी देखा। इसके बाद उन्होंने थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की फरियाद सुनने, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। महिलाओं से संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के बाद एसएसपी तहसील दिवस सरधना के लिए रवाना हो गए। उधर, एसएसपी के चले जाने के बाद थाना पुलिस ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...