बुलंदशहर, फरवरी 18 -- छतारी। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने थाना छतारी का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी ने कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,बन्दीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों, आदि को चेक किया। महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों के निराकरण, जांच का परिणाम इत्यादि को क्रमबद्ध तरीके से कम्प्यूटर में व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...