काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर । एसएसपी मणिकांत मिश्र ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना समेत शस्त्रागार और अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं देखी। मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उनको गार्ड ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने माल खाना, कोतवाली कार्यालय, महिला कक्ष, कोतवाली कार्यालय, मैस, महिला हेल्पलाइन समेत असलहों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। यहां सीओ दीपक कुमार, कोतवाल अमरचंद शर्मा, एसआई अनिल जोशी, कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी, एसआई अर्जुन गिरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.