दरभंगा, अगस्त 11 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए रविवार को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इसमें नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्षों ने गंभीर कांडों में फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्रों व मादकों पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...