बदायूं, मार्च 19 -- सिविल लाइन कोतवाली के बाबा कॉलोनी में होली के दौरान बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। पीड़ित राजकुमार पुत्र भोजराज सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 मार्च की रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 70 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह आठ बजे पड़ोसी सोनू ने फोन कर घटना की सूचना दी। जब राजकुमार घर पहुंचे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया और चोरी का अहसास हुआ। इसके बाद राजकुमार ने 14 मार्च को थाना सिविल लाइन में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। जिसके बाद राजकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.