अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डिजिटल हो रहे जमाने में अलीगढ़ पुलिस की ओर से एक और सार्थक पहल की गई है। इसके तहत अब एसएसपी कार्यालय में स्टाफ को बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी होगी। शुक्रवार को सभी ने बायोमीट्रिक पंचिंग भी की। शनिवार या सोमवार से व्यवस्था स्थायी रूप से लागू हो जाएगी। जिले में बेहतर जनसुनवाई के उद्देश्य से पूर्व में पर्ची सिस्टम लागू किया गया था। वहीं, अब कर्मचारियों के समय से आने को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। एसएसपी कार्यालय के विभिन्न पटलों पर 100 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इनके आने-जाने का समय निर्धारित है। अब इनकी हाजिरी बायोमीट्रिक से की जाएगी, जिससे कि आने-जाने का रिकॉर्ड दर्ज हो सके। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि बायोमीट्रिक पंचिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसमें हर कर्मचारी का थंब इंप्रेश...