मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- कांशीराम कालोनी निवासी विक्की शर्मा को 12 नवम्बर को कालोनी के कुछ लड़कों द्वारा नारे न लगाने पर मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपियों पर क्रांति सेना की महिला विंग की अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में अनेक लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़ित का शोर सुनकर कालोनी के कुछ लोग मौके पर आ गये। 112 डायल पर पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस गोके पर आयी थी पर कोई कार्यवाही नहीं हुयी। ज्ञापन में आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...