चक्रधरपुर, दिसम्बर 2 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे एसएसपी कार्यालय में रेलवे शासकीय पुलिस कांस्टेबल शेख अहश्मत हुसैन (48) ने अपने बसंती कॉलोनी निवास में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह को हुसैन के कमरे का दरवाजा खटखटा कर उनकी पत्नी नमिता महताब उठाना चाहा लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलने पर उसे फंखे से फंदे में लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उदितनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी हुसैन अपने ही महिला साथी कांस्टेबल से शादी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...