शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर के एसएसपीएस कॉलेज परिसर में चल रहे स्पोर्ट्स कार्निवल के तीसरे दिन खेलों का रोमांच चरम पर रहा। महिला और पुरुष क्रिकेट, खो-खो, कैरम बोर्ड और शतरंज प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। मैदान दर्शकों और खिलाड़ियों के उत्साह से गुलजार रहा। महिला क्रिकेट में ए टीम ने बी टीम को 27 रनों से हराया। ए टीम की कप्तानी तान्या सक्सेना ने की, जिन्होंने सधे हुए नेतृत्व के साथ टीम को जीत दिलाई। बी टीम की अगुवाई प्रिया वर्मा ने की। मुकाबले में ए टीम की बल्लेबाजों ने मजबूत स्कोर बनाया और गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए बी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। पुरुष क्रिकेट मुकाबले में एसएसपीएस की टीम ने रामचंद्र सिंह कॉलेज को हराया। मैच की शुरुआत से ही एसएसपीएस ने आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी...