अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- एसएसजे परिसर में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को बीसीए तीसरे सेमेस्टर डिजिटल कम्यूनिकेशन एंड नेटवर्क, बीएससी तीसरे सेमेस्टर कम्प्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान व बीबीए तीसरे सेमेस्टर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट-1 की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी कक्षाओं में कुल 378 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 372 ने परीक्षा दी। वहीं, छह छात्र अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...