अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण के बाद प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी की जाएगी। विवि में सात जुलाई से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। एसएसजे विवि समेत राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किए जा रहे हैं। शासन की ओर से तीस जून को आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। हजारों छात्र विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। पंजीकरण के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों व परिसरों में प्रवेश होंगे। इस बार प्रवेश के लिए ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी करने की व्यवस्था की गई है। ताकि छात्र घर बैठे मेरिट लिस्ट देख सकें। एसएसजे विवि की ओर से विवि के सभी कॉलेजों व परिसरों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.