अल्मोड़ा, सितम्बर 17 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। एसएसजे में छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप शुल्कों में बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताई। फीस कम नहीं करने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। कुलसचिव से मुलाकात कर छात्रों ने कहा कि विवि की ओर से वर्तमान शिक्षा सत्र में शुल्क में बढ़ोतरी की गई है जो कि उचित नहीं है। परीक्षा शुल्क के नाम पर काफी अधिक फीस छात्र-छात्राओं से ही जा रही है। कहा कि विवि में काफी छात्र ऐसे हैं जो निम्न आय वर्ग से संबंध रखते हैं। ऐसे में अधिक शुल्क चुकाने में उन्हें मुश्किलें आएंगी। छात्रों ने शुल्क बढ़ाने की बजाय विवि में सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की। यहां प्रदीप सिंह मेहता, रोहित मेहता, प्रिया बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...