अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिसर में मेडिकल कैंप लगाने की मांग की। कहा कि परिसर में अधिकांश छात्र पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों से आते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेषकर किसान परिवारों से संबंध रखते हैं। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से छात्र समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। मेडिकल कामों लगने से यह सुविधा उन्हें आसानी से मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...