अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शुक्रवार को भी छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर रोष व्यक्त किया। परिसर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को भी विभिन्न संगठनों के छात्रनेताओं ने परिसर निदेशक कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर समस्याओं को लेकर विरोध भी जताया। कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। परिसर प्रशासन छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...