अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- अल्मोड़ा। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अधिकारियों ने एसएसजे परिसर में भवनों, प्रयोगशालाओं, कक्षों की स्थिति का निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसएसजे परिसर में परिसर का एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से नरेंद्र कुमार चांडिल्य निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने भवनों, प्रयोगशालाओं, कक्षों के अलावा, प्लेसमेंट कमेटी, एनईपी के तहत संचालित पाठ्यक्रमों का क्रियान्वयन, स्किल डेवलपमेंट, सरकारी ग्रांट, नवीन पाठ्यक्रमों के संचालन की स्थिति आदि की जानकारी ली। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि मॉडल कॉलेज बनाने की दिशा में यह निरीक्षण किया जा रहा है। भविष्य में एडीबी की ग्रांट मिलने पर परिसर में संरचनात्मक विकास संभव होंगे। एसएसजे मॉडल परिसर के रूप में विकसित हो सकेगा। यहां विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.