अल्मोड़ा, जून 1 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के चारों परिसर जल्द ही डिजिटलाइज होंगे। परिसरों के विभागों, कार्यालयों, पुस्तकालयों आदि जगहों पर बीएसएनएल की ओर से वाईफाई कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसके लिए विवि की ओर से बीएसएनएल को प्रस्ताव भेजा गया है। विवि प्रशासन के अनुसार, विश्वविद्यालय व इसके अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत परिसरों में वाईफाई कनेक्शन लगाए जाएंगे। यह कनेक्शन सभी विभागों, कार्यालयों, पुस्तकालयों आदि में लगाए जाएंगे। करीब एक करोड़ की लागत से इन कनेक्शनों को लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए बीएसएनएल को प्रस्ताव भी भेजा गया है। वाईफाई के कनेक्शन लगने से चारों परिसरों में अध्ययन कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.