धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसएलएनटी सीएम एसओई गर्ल्स हाईस्कूल धनबाद में शुक्रवार को 10वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई दी गई। प्राचार्य अंजना महतो ने जीवन के नए सफर पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। गणित शिक्षक प्रभात कुमार और अंकिता कुमारी बोर्ड परीक्षा के लिए स्टेप मार्किंग की तकनीक समझाते हुए बताया कि गणित में हर सही चरण के अंक मिलते हैं। इसलिए छात्राओं को प्रश्नों को हल करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। शिक्षक पुनीता झा, नागेंद्र कुमार, गिरीश कुमार सांडल, रूपनाथ गोराईं, बिजय बनर्जी, सूरज ठाकुर, सुधा, ज्योति, कंचन, नीतू, अंजलि, मौसमी समेत अन्य ने विभिन्न टिप्स देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने भी अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.