धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद में पीजी नामांकन के लिए मिले आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में कॉमर्स समेत अन्य विषयों में सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई विषयों में आसानी से नामांकन होगा। कॉमर्स में 200 सीटों के लिए 104 आवेदन, इतिहास में 112 सीट के लिए 96 आवेदन व राजनीति विज्ञान में 96 सीट के लिए 16 आवेदन मिले हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति आरएसपी कॉलेज झरिया की है। एमकॉम में नामांकन के लिए मात्र 68 आवेदन मिले हैं, जबकि सीटों की संख्या 320 है। वहीं बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में इतिहास में 42 एवं गणित में 45 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 24 नवंबर को पीजी नामांकन की पहली चयन सूची जरी होगी। जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय पीजी विभाग वाणिज्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मास कम्युनिकेशन एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.