धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आने वाले वर्षों में सबकुछ ठीक रहा तो राज्य के प्रमुख महिला कॉलेजों में शुमार एसएसएलएनटी महिला कॉलेज महिला यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड हो सकता है। विश्वविद्यालय बनने के लिए सबसे बड़ी जमीन की बाधा दूर होने जा रही है। रांची से वरीय अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने पॉलीटेक्निक कैंपस में एसएसएलएनटी धनबाद को 25 एकड़ व बीबीएमकेयू धनबाद को 10 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव तैयार कर उच्च, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास को भेज दिया है। सीमांकन व प्रस्तावित रोड का नक्शा का प्रस्ताव उच्च निदेशालय को प्राप्त भी हो चुका है। आने वाले दिनों में प्रक्रियाएं पूरी कर विभाग जमीन के प्रस्ताव पर संपुष्टि करेगा। उसके बाद जमीन एसएसएलएनटी के नाम हो जाएगी। संपुष्टि के बाद जमीन की बाउंड्रीवाल कॉलेज शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.