कौशाम्बी, फरवरी 22 -- कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ गुलामीपुर स्थित एसएल इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को कक्षा पांच से लेकर हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक राजीव मौर्या की देखरेख में आयोजित परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। विद्यालय परिसर में चार परीक्षा केंद्र कक्ष ए, बी, सी और डी बनाए गए थे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। विद्यालय के योग्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कक्ष निरीक्षक के रूप में कड़ी निगरानी रखी। इस अवसर पर प्रबंधक राजीव मौर्या ने बताय...