लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (एसएलईसी) ने 22 नए प्रस्तावों के लिए लेटर-आफ-कम्फर्ट जारी करने की स्वीकृत प्रदान कर दी है। बुधवार को एपीसी की अध्यक्षता वाली एसएलईसी की हुई 16वीं बैठक में कुल 22 प्रस्ताव परीक्षण एवं निर्णय के लिए प्रस्तुत किए गए। एसएलईसी द्वारा कानपुर नगर से 3, कुशीनगर से एक, सुल्तानपुर से एक, गौतम बुद्ध नगर से एक, कानपुर देहात से एक, अमेठी से दो , कौशाम्बी से एक, वाराणसी से एक, सहारनपुर से एक, जालौन से एक, रामपुर से एक, हाथरस से एक, बाराबंकी से दो, शामली से एक, गोरखपुर से एक, मुरादाबाद से एक, सीतापुर से एक एवं एटा से एक को मिलाकर कुल 22 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसके लिए लेटर-आफ-कम्फर...