मुंगेर, अगस्त 8 -- मुंगेर, हिप्र.। बुधवार की रात डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन में सबदलपुर के पास बाथरूम जाने के क्रम में एक महिला यात्री से गले से चेन छीनने की कोशिश की गई। इस दौरान महिला ट्रेन से गिर पड़ी। मुंगेर स्टेशन पर ट्रेन रात करीब सवा दो बजे पहंुची तो महिला के परिजन ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। स्टेशन मास्टर रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला पप्पी राय नामरूप असम की रहने वाली है। उनके परिजन तन्नु शंकर देव से जानकारी मिलने पर तुरंत कंट्रोल की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सबदलपुर स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार ने प्वाइंटस मैन गोपाल कुमार को देकर महिला की खोज करायी गई। घायल अवस्था में मिली महिला को एंबुलेंस से साहेबपुर कमाल अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...