सराईकेला, दिसम्बर 17 -- सरायकेला,संवाददाता। बच्चे विद्यालय जाने से कतराते हैं तो इसका कारण का पता लगाएं और शिक्षक से जरूर संपर्क करें। कमेटी में बहुत सारी शक्तियां निहित होती हैं। सभी अपनी शक्ति को पहचानें और विद्यालय के सफल संचालन में सहभागिता सुनिश्चित करें। उपर्युक्त बातें बीईईओ दिनेश दंडपात ने मंगलवार को बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने एसएमसी के सदस्यों को कहा कि विद्यालय सार्वजनिक संपत्ति है। इसकी सुरक्षा की जितनी जिम्मेवारी विभाग और शिक्षकों की है, उतनी ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की भी है। बीईईओ ने कहा कि एसएमसी के सदस्य विद्यालय के पोषक क्षेत्र से जुड़े होते हैं। इसलिए वे विद्यालय की सुरक्षा अधिक कर सकते हैं। विद्यालय में बच्चों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.