हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- गांधी और शास्त्री की जयंती पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मदन कौशिक ने किया। उदघाटन मैच में एसएमजेएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकादमी ने मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स अकादमी को हराया। पार्षद शुभम मैंदोला के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में एचआर स्पोर्ट्स क्लब मायापुर ने एसएमजेएन स्पोर्ट्स अकादमी को दो अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। एसएमजेएन डिग्री कॉलेज को सिल्वर मेडल मिला। संचालन खेलकूद प्रशिक्षक भारत भूषण ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री संजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, तरुण वालिया, मनोज वर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र कुमार, पार्षद मुकुल पराशर, मंडल महामंत्री कपिल बलियान, सवेश कुमार, विमल आनंद, ईशान चमोली, मनीष त्यागी, नवनीत राणा, राजीव राठी आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.