आदित्यपुर, नवम्बर 1 -- गम्हरिया, संवाददाता। एसएफसी गोदाम में अगलगी की घटना के तीसरे दिन फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे गम्हरिया स्थित सरकारी खाद्यान्न गोदाम में लगी आग की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। शुक्रवार को रांची से पहुंची फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच की और कई महत्वपूर्ण नमूने अपने साथ रांची ले गयी। इस दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की भी मौजूद थे। इस आगजनी में गोदाम के एजीएम अभिषेक हाजरा और सहायक राजू सेनापति गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना की आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाने वाले गोदाम कर्मचारी अशोक शर्मा से पुलिस ने कई घंटे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.