गिरडीह, फरवरी 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित एसएफसी गोदाम में शनिवार देर शाम तक जबरन माल उठाव करने को लेकर यहां कार्यरत मजदूरों ने डीएसडी संचालक के अडियल रवैया के खिलाफ शनिवार शाम जोरदार आक्रोश जताया। इस संबंध में आक्रोशित मजदूरों ने बताया कि नियमानुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक गोदाम में कार्य करते हैं। लेकिन डीएसडी संचालक द्वारा लगातार दबाव बनाकर उनसे रात तक काम कराया जा रहा है। काम नहीं करने पर डीएसडी संचालक द्वारा विभिन्न प्रकार की धमकी दी जाती है। बताया कि जब वे तय समय के बाद काम करने से मना करते हैं, तो उन पर मानसिक दबाव बनाया जाता है। इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शनिवार शाम गोदाम परिसर में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डीएसडी संचालक के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मौके पर कुंदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.