रांची, फरवरी 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा में पेश 6,450 करोड़ के तृतीय अनुपूरक बजट को ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड के ग्रामीण इतिहास में एक निर्णायक और दूरगामी प्रभाव वाला अध्याय बताया है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधान नहीं, बल्कि झारखंड के गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने का सशक्त संकल्प है। यह झारखंड के स्वर्णिम ग्रामीण विकास की आधारशिला है। विकास अब कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचेगा और धरातल पर दिखाई देगा। दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राज्य में पहली बार स्टेट फाइनेंस कमीशन के अनुमोदन पर पंचायतों के लिए 605 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसे उन्होंने ग्राम स्वशासन को वास्तविक अर्थों में मज...