गोपालगंज, फरवरी 22 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के अनाज से भरी ट्रक पर बोरी से अनाज चोरी का मामला सामने आया है। अनाज चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दर्शाया गया है कि ट्रक पर लदी बोरी से एक व्यक्ति द्वारा सिक मारकर चावल की चोरी की जा रही है। वीडियो के माध्यम से गोदाम प्रबंधन पर घटतौली की आशंका जताई जा रही है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गयी है। जिला प्रबंधक से मामले की जांच की मांग की गई है। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर एसएफसी के सहायक गोदाम प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि वे सिधवलिया गोदाम पर थे। वीडियो वायरल होने के पीछे साजिश भी उन्होंने बताया। वायरल वीडियो की पुष्टि को लेकर जांच की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.