कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर। एसएन सेन बालिका विद्यालय इण्टर कालेज के पूर्व सचिव स्वर्गीय समीर कुमार सेन की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। विषय था, क्या राजनीति और खेल-कला का मिश्रण होना चाहिए । प्रतियोगिता में लगभग 16 विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन किया, जिन्हें सचिव शुभ्रो सेन ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या सविता यादव ने विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर 190 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...