रांची, जून 21 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसएन मेमोरियल स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या अन्नू द्वारा हमारे जीवन में योग के महत्व पर जानकारी देने से हुई। उन्होंने बताया कि योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होता है। बच्चों ने उन्हें बड़े ध्यानपूर्वक सुना। इसके पश्चात सचिव नबीन प्रतिहस्त द्वारा सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया गया। इस अभ्यास सत्र में सभी शिक्षकों ने भी पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रतिदिन योग को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की सलाह दी गई, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। इस अवसर ...