आगरा, फरवरी 5 -- एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और मोर्चरी तक जाने वाले मार्ग पर स्थित टीबीडीसी नाले की पुलिया को नगर निगम चौड़ा कराएगा। पुलिया के चौड़ीकरण के बाद मेट्रो रेल कारपोरेशन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण कराएगा। इस परियोजना को लेकर नगर निगम, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन और मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अवर अभियंता ललित अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. प्रशांत कुमार और मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिया की वर्तमान स्थिति देखी और कार्य योजना पर चर्चा की। अवर अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि पुलिया की चौड़ाई कम होने से मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है। मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.