धनबाद, फरवरी 10 -- कतरास, प्रतिनिधि। रेलवे मैदान कतरास में चल रहे एसएन भट्टाचार्य क्रिकेट चैंपियन में सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। रेलवे क्लब कतरास और दरदा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में रेलवे क्लब कतरास ने न्यू इंडियन स्पोर्टिंग क्लब मेहताडीह को 29 रनों से पराजित किया। रेलवे क्लब ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। राहुल कुमार ने 23 गेंदों पर 52 रन और विशाल कुमार ने 15 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। जवाब में मेहताडीह की टीम 10 ओवर में 105 रन ही बना सकी। राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में दरदा इलेवन ने धनबाद इलेवन को हराया। धनबाद की टीम ने 10 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में दरदा इलेवन ने 3 विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मो तबरेज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑ...