मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता । गर्भवती महिलाओं को सरकारी संस्थानों में प्रसव के पश्चात प्रसूता महिलाओं को जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में विलंब नहीं हो इसके लिए एसएनए स्पर्श पोर्टल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया। प्रसव के पश्चात पोर्टल पर लाभुक महिला का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और डिस्चार्ज पेपर सबमिट किए जाने के पश्चात दूसरे दिन ही लाभुक के खाता पर प्रोत्साहन राशि ट्रांसर्फर हो जाना है। पहले यह प्रोत्साहन राशि सीधे सभी अस्पताल प्रबंधन द्वारा लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी जाती थी। परंतु 01 अप्रैल 2025 से जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत नवप्रसूता लाभुक महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान सीएफएमएस पोर्टल एसएनए स्पर्श से होना सुनिश्चित है। पोर्टल में खामी रहने और लाभुक महिलाओं का पेआईडी नहीं ब...