मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। एसएनएस कॉलेज के नए प्राचार्य बने डॉ अशोक सिंह का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, पाग और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। नगर मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि डॉ अशोक सिंह के प्राचार्य बनने से कॉलेज में शिक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू होगा। कॉलेज अध्यक्ष गणेश यादव और मंत्री रोशन कुमार ने भी उनके अनुभव को संस्थान के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई। पूर्व विभाग संयोजक गौरव ठाकुर और पूर्व जिला सहसंयोजक कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि इनके नेतृत्व में कॉलेज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्राचार्य ने कहा कि वे शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर कॉलेज के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और संस्थान के सर्वांगीण उत्थान का आश्वासन दिया। कार्यक्...