गया, जनवरी 16 -- टिकारी स्थित सत्येंद्र नारायण सिन्हा कॉलेज के एनसीसी कैडेट जूनियर अंडर ऑफिसर राज रतन का चयन रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए हुआ है। आरडीसी-2026 के दौरान वे राष्ट्रपति रैली में शामिल होकर बिहार व झारखंड एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत भैंसमारा निवासी चितरंजन कुमार के पुत्री राज रतन अनुशासित कैडेट हैं। उन्होंने ड्रिल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता व शारीरिक दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को अपने बटालियन की ओर से कला संस्कृति और ड्रिल का प्रतिभा दिखाएंगी। इसके लिए महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र कुमार, सी.टी.ओ. सहायक प्राध्यापक राजकुमार, सहायक प्राध्यापक शशि रंजन ने राज रतन को बधाई दी है। मालूम हो कि एसएनएस कॉलेज, टिकारी में दशकों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.