धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में नवजात की मौत पर मंगलवार को हंगामा हुआ। अस्पताल में पूर्वी टुंडी निवासी रूपा देवी ने दो दिन पहले बच्चे को जन्म दिया। सोमवार की रात बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हुई। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद रूपा के पति उमा मंडल और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों कहना था कि लापरवाही व गलत इलाज के कारण बच्चे की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर होमगार्ड के जवान पहुंचे। उसके बाद समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पहले ही परिजनों को बच्चे की स्थिति के बारे में बता दिया गया था। - स्टेशन पर गिरकर जख्मी, अस्पताल में हंगामा धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात गिरकर दुकानदार इम्मन सोनकर घायल ...