धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता। जिले के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में सोमवार से ऑन्कोलॉजी (कैंसर रोग) विभाग की शुरुआत होने जा रही है। प्रारंभिक चरण में इस विभाग को 10 बेड के साथ शुरू किया जाएगा। यह जिले का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि ऑन्कोलॉजी का ओपीडी इस अस्पताल में शुरू हो चुका है। अब इनडोर की शुरूआत हो रही है। यह यहां बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अंग होगा। यहीं मरीजों के लिए बेड समेत अन्य चिकित्सीय सुविधा की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए दो चिकित्सक हैं। एक रेडियोथेरेपिस्ट डॉ. एसके वर्मा पहले से सेवा दे रहे हैं। इनके अलावा यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ अली एजेड अनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.