भागलपुर, फरवरी 24 -- घोघा-पंजवारा एसएच 84 स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सोमवार की सुबह स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिला अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी परमानंद मंडल के पुत्र आनंद कुमार (31) के रूप में हुई है। आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे आरओबी पर स्कूटी और बाइक के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार आनंद कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार सन्हौला...