दरभंगा, फरवरी 24 -- बिरौल। बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क एसएच 56 पर नवटोल गांव में रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। इस घटना में मृतक के छोटे भाई की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार की सुबह नवटोल पहुंचकर मृतक 65 वर्षीय बिंदेश्वर साहू के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं, जख्मी 42 वर्षीया रेखा देवी से स्थानीय स्तर पर इलाज होने के बाद घटना के बाबत पूछताछ की। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन ...