फरीदाबाद, जनवरी 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना पुलिस ने रिश्वत देने के मामले में एक विवाहिता और उसके मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में से किसी एक ने पांच हजार रुपये थाना एसएचओ के बैंक खाते में डाल दिए थे, ताकि मामले की जांच को प्रभावित करवाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस ने गत वर्ष एनआईटी निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसके मुरादाबाद निवासी ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया था। तभी से इस मामले की जांच चल रही थी। आरोप है कि इस मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए सोमवार शाम को पीड़ित पक्ष में किसी ने कोतवाली थाना एसएचओ के बैंक खाते में यूपीआई के जरिए पांच हजार डाल दिए। इसका पता चलने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.