मेरठ, मई 14 -- यूपी में मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार रात भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एसएचओ मवाना विशाल श्रीवास्तव और दरोगा सतेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों पर रुपये लेकर अवैध हथियार छोड़ने का आरोप था। मामला डीआईजी तक पहुंचा, जिन्होंने जांच के आदेश दे दिए। जांच में आरोप सही मिलने पर मंगलवार रात कार्रवाई की गई। लालकुर्ती पुलिस व स्वॉट टीम ने हाल ही में चेकिंग के दौरान सठला निवासी शारिब, हैदर खान और उवैद खान को गिरफ्तार किया था। उन पर कारतूस तस्करी का आरोप था। वह शूटिंग रेंज में प्रयुक्त होने वाले कारतूसों को घातक बनाकर सप्लाई करते थे। शारिब सठला के मदरसे में पढ़ रहा था। इसलिए सठला में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। रविवार शाम को चौकी प्रभारी सठला सतेंद्र कुमार ने सठला में करीब 12 से 15 घर खंगाले। यहां से काफी लोगों को हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.