मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा एसएआर के तहत सभी को जागरूक होना चाहिए तथा अपनी वोट मतदाता सूची ने दर्ज करानी चाहिए। सत्य विहार कॉलोनी में एनडीए की एक मीटिंग में मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराए जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, विपिन गोयल, निर्दोष जैन, डा रंजीत गोरसी, सुशील वर्मा, मनोज जोधा, हर्ष वाल्मीकि, नवीन गोयल, सचिन प्रधान, दीपक त्यागी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मीटिंग का संचालन विपिन गोयल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...