उन्नाव, दिसम्बर 8 -- उन्नाव। शहर के गदनखेड़ा व बिछिया के मंगतखेड़ा उपकेंद्र में बिजली बिल राहत योजना-2025-26 के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण नवागत अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर योजना के लाभों एवं उनकी विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। ऊपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत 25 प्रतिशत की छूट और ब्याज में पूरी छूट मिली है। एसई ने कहा कि योजना में प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को योजना का लाभ पाने के लिए कैंपों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...