रांची, फरवरी 19 -- रांची। एसआर डीएवी, पुंदाग में बुधवार को यज्ञशाला का उद्घाटन हुआ। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष सह डीएवी पुंदाग के प्रबंधक नानक चंद ने उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आर्य समाज के पुरोहित ने हवन कराया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। एसएल गुप्ता, राजेंद्र आर्य, एमके सिन्हा, एसके मिश्रा, डीएवी बरियातू के प्राचार्य तापस घोष, एसके पाठक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...